शामली, मई 7 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट शामली का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदाई संस्था को तेजी लाकर कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूलेख अनुभाग, न्यायिक सहायक कार्यालय, आंग्ल अभिलेखागार, शिकायत कक्ष, जिला निर्वाचन कार्यालय, कोषागार कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, भूमि अधिग्रहण कार्यालय तथा नागरिक सुरक्षा कक्ष सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पटलवार जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। भूलेख विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्हो...