अलीगढ़, जून 22 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे से पहले रविवार को दिनभर तमाम सरकारी कार्यालय खुले रहे। कार्यक्रम की तैयारी में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जुटे नजर आए। कलक्ट्रेट में बैठक प्रस्तावित होने के चलते परिसर को चमकाने, रंगाई-पुताई का कार्य चलता रहा। कुछ एसी यूनिटों को भी बदला गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार सुबह योग दिवस मनाने के बाद से ही सरकारी मशीनरी तैयारी में व्यस्त नजर आई। डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज जादौन सहित तमाम अफसरों ने लोधा में स्थित आईटीएम कॉलेज परिसर का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायजा लिया। एएमयू में भी हैलीपेड पर सीएम का विमान उतरना है, यहां अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां से नुमाइश ग्रा...