मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कलक्ट्रेट एक लिपिक, कर्मचारी समेत सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी दिनेश कुमार घनश्यानी ने तहरीर देकर बताया कि फर्म गिरधर मूरत सर्विस स्टेशन का पार्टनर हूं। मेरी फर्म आईओसी का अधिकृत पेट्रोल पंप का डीलर है। जो सिविल लाइन तिराहा कचहरी रोड में है। पेट्रोल पंप की जमीन सत्र 1971 से 2001 तक इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकृत डीलर में गिरधर मूरत सर्विस स्टेशन के नाम पट्टे पर रही। 23 मई 1992 को भूमि को पट्टेधारक या काबीजदार के पक्ष में फ्री होल्ड करने का प्रावधान किया गया था। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक,पूर्व चेयरमैन सहित नौ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज इंडियन आयल कार्पोरेशन ने सत्र 1995 में तत्का...