वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला जज को ई-मेल कर कचहरी में शुक्रवार दोपहर 1 बजे 18 ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। परिसर को खाली करा दिया गया है, वहीं पुलिस टीम को कचहरी में चेकिंग के दौरान डाकघर के पास एक अटैची बरामद हुई, जिसकी जांच के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम पहुंची। जांच में अटैची में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अधिवक्ता ने अटैची पर दावा किया, जिसके बाद उन्हें सौंप दिया गया। कलक्ट्रेट के भी सभी कार्यालय खाली कराए जा रहे हैं। अफसरों के अनुसार यह मेल केवल वाराणसी कचहरी के लिए नहीं, बल्कि इलाहाबाद हाईकोर्ट और अन्य प्रमुख जनपदों के जिला जजों को किया गया है। बता दें कि तमिलनाडु के सुनिया डासन नामक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह जिला जज को ई-मेल कर कचहरी में दोपहर 1 बजे 18 ब्लास्ट की धमकी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.