बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- कलक्ट्रेट के बाहर गुरुवार शाम शव रखकर सड़क जाम करने और प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार की तहरीर पर 24 नामजद सहित कुल 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को थाना चोला क्षेत्र के गांव कादिलपुर के ग्रामीण 35 वर्षीय सोहनवीर का शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। ग्रामीणों और परिजनों ने मुख्य द्वार पर शव रखकर जाम लगाया और जमीन के बैनामे को निरस्त कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोहनवीर की तबीयत कई दिनों से खराब थी और उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव नगलाबंशी के एक व्यक्ति ने 1 दिसंबर को जिला अस्पताल पहुंचकर सोहनवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.