कलक्ट्रेट के पूर्व कर्मचारियों ने बेची नजूल की जमीन!
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। कलक्ट्रेट भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रह गया। कर्मचारियों ने ही सरकारी जमीन बेचनी शुरू कर दी है। यह प्रकरण सिकरौल वार्ड के डिठोरी महाल (अर्दली बाजार) का है। कलक्ट्रेट के दो पूर्व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 889.30 वर्गफीट नजूल की जमीन को गैरकानूनी ढंग से फ्री-होल्ड कर दिया। इसमें एक होल्डधारक भी है। प्रकरण सामने आने के बाद डीएम सत्येंद्र कुमार ने फ्री-होल्ड को निरस्त करते हुए लिप्त सभी वांछितों पर केस करने का आदेश दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कैंट थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दे दी है।
जांच की जानकारी मार्च 2025 में एक शिकायत की जांच में पता चला कि तत्कालीन कलक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक एवं नजूल प्रभारी ने डिठोरी महाल निवासी तीन भाइयों के नाम से नजूल की जमीन को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.