भदोही, मार्च 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के पास स्थित लाखों की लागत से बना पार्क वर्षों से उपेक्षित है। पार्क की रेलिंग और झूला को जंग लग गया है। हर तरफ फैली गंदगी स्वच्छता को तार-तार कर रही है। पार्क का मेन गेट टूटने के साथ ही पूर्व में रोपे गए पौधे भी सूख गए हैं। बदहाल पार्क में पौधा रोपित करने के साथ ही नियमित सफाई शुरू हो जाए तो गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिला मुख्यालय के पास अधिकारियों के लिए आवास बना हुआ है। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी निवासी करते हैं। जिला मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का भी आवास काफी समीप है। सुबह-शाम पार्क के पास अधिकारी सैर पर भी आते हैं। लेकिन बदहाल पार्क की तरफ किसी की नजर नहीं पड़ती। कलक्ट्...