महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर हालत देखी। कलक्ट्रेट परिसर एवं कुछ कार्यालयों में अपेक्षित सफाई न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित को फटकार लगाई। नाजिर को निर्देशित किया कि संपूर्ण परिसर की समुचित साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही निष्प्रयोज्य व अनुपयोगी वस्तुओं का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सीआरके कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, अभियोजन कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन की स्थिति को परखा। सीआरके कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल में शासनादेशों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.