मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। जिलेभर में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाईन समेत सभी सरकारी भवनों पर शान से तिरंगा फहराया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में जन गण मन का गान भी चहुंओर गूंजता रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पुलिस लाईन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ध्वजा फहराया और परेड की सलामी ली। जवानों की टोलियों ने परेड के साथ ही अन्य करतब दिखाए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जिसे देख शहरवासी देश प्रेम से ओतप्रोत हो उठे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने देश के महान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग प...