कलकत्ता पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह
रांची, जुलाई 11 -- रांची। ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शनिवार को नवगठित छात्र परिषद के लिए अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सौरभ बाखला ने प्रधान छात्र, आकृति सिन्हा ने प्रधान छात्रा और सुनिधि कुमारी ने प्रीफेक्ट के रूप में शपथ ली। इनके अलावा 21 अन्य विद्यार्थियों को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। प्राचार्य प्रियम्दा झा ने विद्यार्थियों को सच्चाई व ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का संदेश दिया, जबकि निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रतिछाया बताते हुए बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अलंकरण समारोह में हेड बॉय और हेड गर्ल का हुआ चयन यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्कूल अलंकरण समारोह आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.