रांची, अप्रैल 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएसपीएमयू के मोरहाबादी मैदान में सोमवार को एक दिवसीय स्वर्गीय श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता हुई। रांची जिला वुडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 200 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान कलकत्ता पब्लिक स्कूल व द्वितीय स्थान डीएवी गांधीनगर को मिला। बालिका में तृतीय स्थान प्रस्तावित उच्च विद्यालय को मिला। बालक वर्ग में मनन विद्या स्कूल एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सिंगल्स में भी दोनों वर्गों में विजेताओं का चयन किया गया। समापन के अवसर पर अधिवक्ता पीके लाला, सोहनी राय, अनुप सिंह देव, संतोष रजक, जीसीबासुकी, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद झा एवं आर्य प्रहलाद भगत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन...