सिमडेगा, मार्च 26 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कलकत्ता चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय लचरागढ़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर बेरा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से नए सत्र में अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक संस्कार युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इस दौरान विधालय की शिक्षिका काजल महतो ने बच्चों के बीच रिजल्ट वितरण करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। परिणाम घोषणा के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...