कन्नौज, मई 10 -- थाना क्षेत्र के कलकत्तापुर्वा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले थे, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल पहले पक्ष की ओर से पूनम पत्नी दृगपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ममता पत्नी गंगाचरण, शैलजा पुत्री गंगाचरण, सोनू पुत्र विनय कुमार और विनय कुमार क...