अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टप्पल व जट्टारी में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की जमीन पर फर्जी बैनामे होने के मामले का शासन ने संज्ञान ले लिया है। उप सचिव निर्मष कुमार शुक्ल ने इस संबंध में डीएम को कार्यवाही के आदेश दिए हैं। जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने से खैर, जट्टारी व टप्पल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीनों का खेल चल रहा है। पूर्व में पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में इसका खुलासा भी हो चुका है। भूमाफियाओं ने धोखाधड़ी व जालसाजी करके फर्जी जमीन दिखाकर करोड़ों रूपए हड़प लिए। बीते दिनों पुलिस द्वारा भू-माफियाओं की करोड़ों की सम्पत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। दरअसल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब तक के बिल्डरों द्वारा इस क्षेत्र में किसानों से कृषि भूमि खरीदकर उस पर प्लॉटिंग करने की शिकायत पर शिकंजा कसा गया था। खैर विध...