अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पंचायत टप्पल में करोड़ों के गोलमाल की शिकायत पर शासन ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। सफाई उपकरण, मशीनें, कार्यालय से जुड़े संसाधनों की खरीद में गड़बड़झाले का आरोप है। भाजपा के जिला सह-कोषाध्यक्ष हरवेंद्र गुप्ता सुशील ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिकायत करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। पत्र में लिखा गया कि 20 दिसंबर 2020 को ग्राम टप्पल को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। इसके बाद नगर पंचायत टप्पल में विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस धन का उद्देश्य शहरी सुविधाओं का विस्तार व स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देना था। आरोप है कि इस धनराशि से नियमों की अनदेखी कर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को दरकिनार करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.