अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददात। खैर नगर पालिका परिषद ने अधिकार नहीं होने के बाद भी 41 भवनों के अवैध रूप से मानचित्र स्वीकृत करने के मामले में ईओ नपा के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति करते हुए जिला प्रशासन ने नगर विकास विभाग के विशेष सचिव को रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें लिखा गया है कि क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर बिना किसी तकनीकि विशेषज्ञ की आख्या के मानचित्र स्वीकृत किए गए। जो शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का घोर उल्लंघन व सरकार को राजस्व हानि के उद्देश्य से किया गया कृत्य है। पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने पिछले दिनों शासन में शिकायत की थी कि एडीए के अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद भी खैर नगर पालिका ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप मानचित्र स्वीकृत किए थे। जिसके बाद जांच के लिए प्रशासन व एडीए की संयुक्त जांच समिति गठित हुई। जांच रि...