बुलंदशहर, अगस्त 3 -- नगर के मोतीबाग स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की शह और मिलीभगत से ग्राहकों की गाढ़ी कमाई में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। छह बैंक कर्मचारियों ने साठ-गांठ कर कई वर्षों से बंद पड़े 96 खातों से 53 लाख से अधिक की राशि निकाल कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया और कुछ राशि को नकदी के रूप में निकाल लिया। कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों से इन खातों की केवाईसी कर इसे अंजाम दिया है। बैंक के जीएम अनिल कुमार को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल तीन सदस्यीस समिति बनाकर जांच शुरू कराई जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया। उन्होंने बताया कि ऊंचागांव की सहकारी बैंक से भी 2.2 लाख से अधिक की राशि निकाली गई थी यह खाते भी कई वर्षों से बंद थे। यह भी पढ़ें- 2 लाख की हेरा फेरी में तत्कालीन प्रबंधक सेमत तीन...