अलीगढ़, अप्रैल 5 -- कलंक के खिलाफ: डेढ़ हजार की रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित खैर तहसील के गांव वाजिदपुर का मामला, नहर की पटरी कटान रोकने के एवज में मांगे थेअलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नगर की पटरी के कटान को रोकने के एवज में किसान से डेढ़ हजार रूपए की रिश्वत मांगने के मामले में शनिवार को आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।खैर तहसील के वाजीदपुर गांव में 20 मार्च को नहर की पटरी का कटान हो गया था। नियमानुसार क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी सूचना एसडीएम समेत अन्य उच्च अधिकारियों को देनी चाहिए थी, लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने लेखपाल प्रदीप कुमार राव को जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद एसडीएम...