कोडरमा, मार्च 13 -- चंदवारा, कोडरमा (निज प्रतिनिधि)। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एएसआई पवन कुमार राम को गुरुवार को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वह एक मामले को मैनेज करने के नाम पर एक लाख रुपये की घूस की मांग कर रहा था।इस मामले की शिकायत चंदवारा थाना क्षेत्र के चिलोडीह गांव निवासी प्रेमचंद नायक ने एसीबी, हजारीबाग से की थी। एसीबी के प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदक प्रेमचंद नायक (पिता- जागो नायक, ग्राम चिलोडीह, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा) ने आवेदन देकर बताया था कि उनके मित्र पियूष कुमार पांडेय (पिता- दिलीप कुमार पांडेय, निवासी चंदवारा) सहित अन्य के खिलाफ चंदवारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस कांड से संबंधित ...