हाजीपुर, मार्च 25 -- गिट्टी भंडारण के लिए लाइसेंस देने के नाम रुपयों की की गई थी डिमांड लॉकर में पैसा रखने के क्रम में चपरासी भी चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थे हाजीपुर। नगर संवाददाता निगरानी की टीम ने बुधवार की देरशाम करीब 4:30 बजे घूस लेते जिला खनन कार्यालय के दो कर्मचारियों को दबोचा। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी अंचल कार्यालय स्थित जिला खनन कार्यालय में छापेमारी कर डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन एवं चपरासी प्रमोद कुमार को 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। गिरफ्तार दोनों कर्मचारी बिदुपुर थाने क्षेत्र के दाउदनगर गांव निवासी जमींदार कुमार से गिट्टी भंडारण के लाइसेंस देने के नाम पर रुपयों की डिमांड कर रहे थे। इसे लेकर पीड़ित ने 06 फरवरी को डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ निगरानी पटना में मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले के आधार पर निगरानी डीएसपी सदा...