कलंक कथा: ग्रामीण कार्य के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी में भारी कैश समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
जमुई, मई 16 -- जमुई/झाझा। हिन्दुस्तान टीम ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्लूडी) के झाझा कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (ईई) के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में भारी कैश समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। शनिवार की अहले सुबह ही ईओयू की विभिन्न टीमें आरोपी अभियंता के प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थित ठिकानों पर धमक कर गहन तलाशी एवं तमाम कागजातों को खंगालने में जुट गई थी। ईओयू,पटना के पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में शनिवार की अहले सुबह लगभग एक ही वक्त में जिन स्थानों पर छापेमारी की गई उनमें अभियंता के पैतृक घर के अलावा पटना एवं जमुई स्थित आवासों तथा आरडब्लूडी का झाझा स्थित कार्यालय समेत कुल पांच ठिकाने शामिल बताए गए हैं। झाझा कार्यालय में छापेमारी के बाद ईओयू,पटना के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि आरडब्लूडी,झाझा के कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.