अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या। कर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम अयोध्याधाम में शिविर लगाएगा। यह जानकारी जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी चार फरवरी को सुबह 10:30 बजे देवकाली वार्ड में पार्षद अनुज दास के मार्गदर्शन में मकसूदन विद्यालय में शिविर आयोजित होगा, जबकि सात जनवरी को सीताकुंड वार्ड में पार्षद विनय जायसवाल के मार्गदर्शन में विद्याकुंड के सामने शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कर संबंधित शिकायतो के निस्तारण के लिए समय से शिविर में आने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...