गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली को गति देने के लिए लगाए गए विशेष कर संग्रह शिविर के पहले दिन मकान मालिकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। पहले दिन आयोजित शिविरों में कुल 109 मकान मालिकों ने अपने बकाया होल्डिंग टैक्स के रूप में 2 लाख 43 हजार 356 रुपये जमा किए। नगर आवास एवं विकास विभाग द्वारा शुरू की गई वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत नगर परिषद ने बुधवार से कर संग्रह शिविर लगाने की पहल की है। इसे लेकर नगर परिषद की ओर से वार्डवार शेड्यूल जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1, 4 और 5 में शिविर आयोजित किए गए। ओटीएस योजना के अंतर्गत जिन मकान मालिकों पर होल्डिंग टैक्स बकाया है, वे एकमुश्त राशि जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.