रांची, अगस्त 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के कर्मचारी मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मी निगम के मुख्य द्वार पर सोमवार शाम तक बैठे रहे। इस दौरान निगम के दिवंगत कर संग्रहकर्ता नकुल तिर्की की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई समेत अन्य मांग करते रहे। कचहरी रोड में निगम कार्यालय से संबद्ध 300 से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से कामकाज ठप रहा। हालांकि, विभिन्न शाखा में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मी ऑफिस पहुंचे थे। विभिन्न कामों के लिए पहुंचे लोग काउंटर बंद रहने की वजह से लौट गए। निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, राजस्व शाखा, विद्युत, स्वच्छता और अन्य इकाई से संबंधित सभी काउंटर बंद रहे। प्रशासक समेत अन्य सभी अधिकारी नियत समय पर अपने कार्यालय पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल पर रहने से न तो फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.