गुमला, जनवरी 27 -- गुमला संवाददाता । केंद्र सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करेगी। बजट से पहले जिले के विभिन्न वर्गों के लोगों ने काफी अपेक्षाओं और उम्मीदें लगा रखी है। इसी कड़ी में आज कारोबारियों से संवाद किया गया। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बाजार में सुस्ती है और महंगाई के कारण ग्राहकों की खरीदारी कम हुई है। छोटे शहरों में परिवहन लागत अधिक होने से सामान महंगा पड़ता है। जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ता है। जीएसटी और टैक्स प्रक्रिया को लेकर भी छोटे व्यापारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में छोटे व मध्यम व्यापारियों को राहत दी जाएगी। वे चाहते हैं कि कर व्यवस्था सरल हो,व्यापार के लिए सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाए और बाजार को गति देने वाले प्रावधान किए जाएं। गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों ...