धनबाद, मार्च 24 -- बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा से सोमवार को आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) धनबाद शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर नए आयकर अधिनियम 2025 से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की। बैठक में व्यावहारिक प्रभावों तथा करदाताओं एवं पेशेवरों के समक्ष आने वाली संभावित चुनौतियों पर बातचीत हुई। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुना। आश्वासन देते हुए कहा कि प्राप्त सुझावों को संबंधित स्तर पर विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कर प्रशासन और कर पेशेवरों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।आईसीएआई धनबाद शाखा के चेयरमैन सीए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बैठक में हमने नए आयकर अधिनियम 2025 के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.