प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान की प्रयागराज शाखा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित शाखा भवन में अध्ययन मंडल बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रयागराज और भदोही के बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए संजय खंडूजा ने कर परीक्षण प्रतिवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर परीक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों, कर परीक्षण की प्रयोज्यता, अभिलेखों के परीक्षण और विभिन्न विवरणों के सही एवं समुचित प्रकटीकरण पर चर्चा की। उन्होंने कर परीक्षण प्रतिवेदन तैयार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।सीए संजय खंडूजा ने आयकर अधिनियम की धारा 44एबी की प्रयोज्यता और कर परीक्षण से जुड़े प्रावधानों को ...