प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में केंद्रीय माल एवं सेवा कर आयुक्तालय इलाहाबाद की ओर से कर जागरूकता और फिट इंडिया अभियान के तहत 17 मई 2026 को साइकिल मैराथन आयोजित की जाएगी।मैराथन सुबह छह बजे सिविल लाइंस स्थित जीएसटी कार्यालय से शुरू होकर चर्च चौराहा, नगर निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड और डीआरएम चौराहा होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त होगी। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के साथ कर जागरूकता बढ़ाना है। इसमें करदाता, व्यापारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक भाग ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...