कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के राजस्व वसूली व आरसी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मंडी, आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए। तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आरसी वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के निर्देश दिए।...