कौशाम्बी, मार्च 13 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान खराब प्रगति वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए तेजी लाने को कहा। राजस्व वसूली की प्रगति समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर को प्रगति लाने एवं और प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाए जाने एवं सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार न लाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला खनन अधिकारी का वेतन रोकने एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। मंडी की समीक्षा के दौरान प्रवर्तन कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.