नई दिल्ली, मार्च 3 -- टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन को अनाउंस किया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम- Tecno Camon 50 Ultra 5G है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 6500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की खास बात है कि यह IP68, IP69 और IP69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस फोन में 2644 x 1208 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन म...