नई दिल्ली, जनवरी 29 -- सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, तमन्ना भाटिया की फैशन सेंस का भी अलग ही फैन बेस है। इंडियन हो या वेस्टर्न वियर तमन्ना का हर लुक कमाल का होता है। लेकिन कहते हैं ना कि इंडियन गर्ल्स साड़ी में जितनी ब्यूटीफुल लगती हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं। तमन्ना के साड़ी लुक्स को देखकर भी फैंस का यही कहना है। उनकी साड़ी तो कमाल होती ही हैं लेकिन ब्लाउज पीस इतने स्टाइलिश होते हैं, जो साड़ी में एक मॉडर्न टच एड करते हैं। आज हम आपके लिए तमन्ना के ब्लाउज कलेक्शन से कुछ ट्रेंडी डिजाइन ले कर आए हैं। खासतौर से अगर आपका कर्वी फिगर है तो ये ब्लाउज आप पर बहुत ही अच्छे लगने वाले हैं।स्टाइलिश नेकलाइन वाला ब्लाउज पीस राउंड या वी शेप नेकलाइन तो आपने ब्लाउज में काफी बार बनवाई होगी। लेकिन इस बार ये ट्रेंडी नेकलाइन ट्राई करें। बहुत ही स्टाइलिश और मॉडर्न लुक द...