मेरठ, जनवरी 7 -- कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में चल रही अंदरूनी खींचतान मंगलवार को सामने आ गई। परतापुर बाईपास स्थित होटल दोआब विलास में आयोजित बोर्ड बैठक उस समय हंगामे में तब्दील हो गई, जब फेडरेशन अध्यक्षा के विरोध में बोर्ड मेंबर खुलकर उतर आए। अध्यक्षा पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और मनमानी के आरोप लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। फेडरेशन के कई सदस्यों ने अध्यक्षा रश्मि सलूजा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। सदस्यों का कहना था अध्यक्षा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की जांच चल रही है, जबकि मुंबई पुलिस भी उनसे जुड़े मामलों की जांच कर रही है। आरोप लगाया अध्यक्षा ने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों का गबन किया है। बोर्ड मेंबर का कहना था कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हंगामे की सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पह...