कर्रा सीएचसी में टीबी मरीजों को मिला पौष्टिक आहार किट
रांची, जून 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। सीएचसी कर्रा में मंगलवार को आर.के. एचआईवी एंड एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुंबई के सहयोग से टीबी मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 45 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई तथा 16 मरीजों का निक्षय पोषण योजना के तहत फेस ऑथेंटिकेशन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय प्रसाद ने बताया कि पात्र मरीजों को इलाज अवधि तक प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। उन्होंने नियमित दवा सेवन और टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों की मदद को आगे आए समाजसेवी, महंत समेत तीन लोगों ने लिया गोद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.