रांची, अप्रैल 21 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क के हैप्पी क्लिनिक के समीप सड़क दुघर्टना में लुदरू गांव निवासी 22 वर्षीय जुनूल होरो (पिता स्वर्गीय लेगवा होरो) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनूल होरो अपने दोस्त के साथ बाइक से कर्रा चौक आया था। कर्रा से तीनों युवक बाइक से लुदरू गांव लौट रहे थे, तभी बाइक का नियंत्रण खोने की वजह से अज्ञात वाहन को ठोकर मारने से जुनूल होरो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे जुनूल होरो का बायां पैर टूट गया। इसे कर्रा पुलिस ने घटना स्थल से उठाकर सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...