रांची, फरवरी 14 -- कर्रा, प्रतिनिधि। शिवरात्रि पुजा को लेकर पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है। प्रखंड के सभी शिवालयों, महादेव मंडा एंव अन्य स्थानों में स्थापित भोलेनाथ का मंदिर, शिवलिंग स्थापित स्थानों में रंग रोगन एंव सफाई कर लिया गया है। शिवरात्रि को लेकर कर्रा थाना परिसर स्थित मंदिर परिसर के आसपास टेंट, कनात एंव लाईटिंग व्यवस्था किया गया है। कर्रा थाना में शिवरात्रि पुजा रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगा और दोपहर में पुजा समाप्ति होगी। पूजा के पश्चात अपराह्न तीन बजे प्रसाद वितरण वितरण किया जाएगा। उसके बाद भंडारा शुरु किया जायेगा। संध्या 6 बजे शिव बारात निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष एंव बच्चे बरात में शिरकत करेंगे जो कर्रा का भ्रमण करते हुए पुण कर्रा थाना मंदिर पहुंचेगा और रात्रि में शिव पार्वती का विवाह महोत्सव होगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.