कर्रा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
रांची, जून 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा गांव निवासी उज्जवल कुमार केशरी की 26 वर्षीय पत्नी शालिनी केशरी ने सोमवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शालिनी अपने पति के साथ रांची के सेक्टर-2, धुर्वा में खाना खाने जाने की बात कह रही थीं। किसी कारणवश नहीं जाने पर पति-पत्नी के बीच नाराजगी हुई थी। बताया जाता है कि इसके बाद शालिनी ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।घटना यह भी पढ़ें- कर्रा में किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस की सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.