रांची, मई 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। बजरंग दल कर्रा प्रखंड की नई टोली का गठन जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में किया गया। संगठन के पुनर्गठन के तहत नितिश चौहान को प्रखंड संयोजक बनाया गया। वहीं मुकेश यादव, रितेश सिंह और रितिक सिंह को प्रखंड सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में मोहित महतो को बालोपासना केंद्र प्रमुख, दिनेश महतो को साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रमुख, अनिल केशरी को सुरक्षा प्रमुख तथा पवन राठौर को गौरक्षा प्रमुख बनाया गया। रितिक सिंह को सह गौरक्षा प्रमुख और निखिल साहू को महाविद्यालय छात्र प्रमुख नियुक्त किया गया। मौके पर कर्मवीर महतो ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना समय की जरूरत है। नई टोली युवा शक्ति को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों और जनजागरण अभियान को गति देगी। उन्होंने समाजहित, गौरक्षा और धर्म जागरण क...