रांची, दिसम्बर 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में शुक्रवार को 13 वर्षीय खुशी कुजूर (पिता काली कुजूर, निवासी-अपर चुटिया साहु टोली) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशी कुजूर ज्योति उच्च विद्यालय कर्रा की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, खुशी कुजूर बचपन से खूंटी के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कच्छप के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह सोने की बात कहकर एक कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे परिजनों ने बार-बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां कमरे के भीतर लकड़ी के धरना में साड़ी के फंदे से वह झूलती मिली। घटना की सूचना तत्काल कर्रा थाना को दी गई। पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.