रांची, मई 23 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा शुक्रवार को कर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तस्की कठरटोली से 19 वर्षीय संतोष महली को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

घटना की जानकारी उन्होंने बताया कि पीड़िता एक शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी संतोष महली से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों के लिखित शिकायत पर पोक्सो एक्...