रांची, मार्च 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा के विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा ने रविवार को कोरकोटा कदल अंबाटोली के पीड़ित पोगो मुंडा के परिवार को 12 एसबेस्टस उपलब्ध कराकर आर्थिक सहायता दी। शुक्रवार शाम आए आंधी-तूफान में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था। झामुमो पंचायत अध्यक्ष बिरसा होरो की पहल पर अनूप लकड़ा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सहायता पहुंचाई। राहत सामग्री मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली और उन्होंने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...