रांची, अप्रैल 3 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के ऐतिहासिक लौंकेल मंडा पूजा शुक्रवार को गहरी आस्था और परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। आठ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब 45 भोक्ताओं और सोकताइनों ने कठोर तपस्या करते हुए भगवान भोलेनाथ की उपासना की। इस दौरान कुछ ने निर्जला उपवास रखा, तो कुछ फलाहार पर रहे। पूजा की शुरुआत मंदिर के शुद्धिकरण से हुई, जिसे पंडित पवन गोस्वामी द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गुरुवार की रात आयोजित धुआं-सुआ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रदर्शन किया।शुक्रवार को आयोजित झूलन कार्यक्रम मंडा पूजा का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान भोक्ताओं ने फूल बरसाकर आस्था की अनोखी झलक प्रस्तुत की। महिलाएं आं...