कर्रा प्रखंड में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद
रांची, मई 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कर्रा, गोविंदपुर, लोधमा, बिरदा, लरता, लिमड़ा, तिक्की एवं घुनसूली गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई। कर्रा एवं गोविंदपुर के ईदगाहों तथा बिरदा और लोधमा की मस्जिदों में इमामों ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कर्रा अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार एवं जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। यह भी पढ़ें- मांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.