रांची, जून 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा-खूंटी मुख्य मार्ग पर कोसांबी गांव के समीप सड़क किनारे वर्षों से खड़े दर्जनों सूखे और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस व्यस्त सड़क से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। महिला समाजसेवी निराली होरो ने सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों को अविलंब हटाने की मांग करते हुए कहा कि जनसुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेड़ जर्जर अवस्था में खड़े हैं, लेकिन अब तक उन्हें हटाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

जल्द पेड़ नहीं हटाए गए तो होगा...