रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड के रोलागुटू गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे।

घटनाक्रम देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रोलागुटू के बड़ा तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अरुण कुमार सिंह के रूप में की गयी। घटना की खबर फैलते ही तालाब के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी। गांव के युवकों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कर्रा पुलिस को दी गयी।

पुलिस और शव ...