रांची, दिसम्बर 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधमा टीओपी के काटमकुकु जंगल में मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का जला एवं सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव जंगल के बीचोंबीच पहाड़ी क्षेत्र में मिला है, जो करीब पांच-छह दिन पुराना प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की हालत से आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। सूचना मिलने पर कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उल्लेखनीय है कि काटमकुकु और कुलहुटू जंगल क्षेत्र खूंटी जिला और रांची जिला की सीमा पर स्थित सघन व सुनसान इलाका है। यहां आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार सामने ...