रांची, दिसम्बर 10 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से बढ़ती कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री तक पहुंच जाने से ग्रामीण इलाकों में स्थिति और अधिक कठिन हो गई है। जरियागढ़, गोविंदपुर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय ओस जमकर बर्फ जैसा दृश्य बना रही है। स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं यह कर्रा नहीं, कश्मीर लग रहा है। तेज ठंड के कारण बाजार, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही में भारी कमी आई है। जहां संपन्न परिवार हीटर और ऊनी कपड़ों से राहत पा रहे हैं, वहीं गरीब परिवार, मजदूर, दैनिक भोगी और राहगीरों के लिए यह ठंड गंभीर संकट बनकर उभरी है। बेसहारा, वृद्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग रातें ठिठुरन में बिताने को मजबूर हो रहे हैं। कंबल वितरण शुरू नहीं, ग्...