सासाराम, दिसम्बर 14 -- डेहरी, एक संवाददाता। व्यक्ति की पहचान कर्मों से होती है। जिस विभाग में आपकी नियुक्ति हो, उसमें अपने बेहतर कर्मों से प्रतिष्ठा अर्जित करे। ताकि गांव के साथ देश का मान बढ़े। उक्त बातें होमगार्ड में चयनित 20 युवक-युवतियों के बाबा फिजिकल एकेडमी द्वारा लक्ष्मण बिगहा खेल मैदान में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में रविवार विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कही। कहा कि आप देश के भविष्य हैं। अमित तिवारी,खुशबू पाठक, जिला पार्षद अजय कुशवाहा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रशिक्षक मोहित पांडेय,अंकित कुमार,रितेश देशमुख ने अतिथियों को सम्मानित किया। पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह,चंद्रमा प्रसाद, धनंजय पांडेय आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रीति कुमारी, प्रियंजली दूबे समेत 15 युवतियों व 14 युवाओं को भी सम्मान...