बागपत, फरवरी 20 -- अमीनगर सराय। कर्म अलीपुर गढ़ी गांव में जाने वाले रस्ते पर जलभराव व कीचड़ से वहां गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आते जाते हुए कई बार ग्रामीण वहां से गुजरते हुए कीचड़ में गंदे हो जाते है। ग्रामीणों ने जल्द रास्ते की सफाई की मांग की है। गांव के मनोज, प्रदीप, संजीव, कृष्ण, संदीप ने बताया कि गांव जाने वाले रस्ते में नालियों में गंदगी की वजह से कीचड़ भरा पानी सड़को पर फैल जाता है। इसी रास्ते से होकर ग्रामीण गांव में जाते है। जलभराव व कीचड़ की वजह से वहां मच्छर पैदा हो गए है जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार सफाई के लिए ग्राम प्रधान को बताया लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने प्रशाशन से जल्द रस्ते की सफाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.