मोतिहारी, मार्च 16 -- केसरिया, निसं। केसरिया थाना क्षेत्र के एसएच-74 पर स्थित केसरिया-खजुरिया मार्ग में महम्मदपुर चौक के समीप डाक विभाग के कर्मी से अपराधियों ने 80 हजार रुपए छीन लिए। हालांकि घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छीना गया सरकारी मोबाइल व आवश्यक कागजात ताजपुर पटखौलिया से बरामद कर लिया। नयागांव डाकघर के बीपीएम उत्कर्ष कुमार, जो मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बबूरवन गांव के रहने वाले हैं, केसरिया स्थित एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 80 हजार रुपये निकालकर बाइक से नयागांव स्थित अपने डेरा जा रहे थे। उनके साथ ताजपुर डाकघर के एबीपीएम अनुज कुमार भी थे। इसी दौरान महम्मदपुर चौक और चंडी स्थान के बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक घेर ली। बदमाशों ने धक्का-मुक्की कर रुपये से भरा बैग छीन लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.